कनाड़िया थाना क्षेत्र में फर्नीचर व्यवसायी ने होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। घर पर बताए बगैर होटल में रुके थे। पुलिस के मुताबिक मृतक नानक नगर निवासी मनप्रीतसिंह है। वह किराये पर फर्नीचर मुहैया करवाने का व्यवसाय करते थे। उन्होंने बिचौली मर्दाना क्षेत्र की एक होटल (ब्लू लीफ) में रुम किराये से लिया और फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली।
