शादी से मना किया तो युवती को करने लगा टॉर्चर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चंदन नगर थाना पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय युवती की शिकायत पर तेली बाखल निवासी मयंक राठौर पर केस दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक मयंक और वो दोनों स्कूल फ्रैंड हैं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और रिलेशनशिप में रहने लगे। कुछ समय बाद आरोपी मयंक उस पर शंका करने लगा और उसे टॉर्चर करता था। मयंक से परेशान होकर पीड़िता ने उससे शादी करने से मना कर दिया। इस पर आरोपी युवक उसे जान से मारने की धमकी देने लगा और उसका पीछा कर परेशान करने लगा। पिछले महीने 25 अक्टूबर को आरोपी युवक ने उसे बात करने के लिए बुलाया था। पीड़िता मौसी और मामा के साथ आरोपी से मिलने गई थी। मौसी और मामा ने आरोपी युवक को समझाने की कोशिश की तो वो बदसलूकी और गाली गलौज करने लगा।

Exit mobile version