नव विवाहिता को अश्लील इशारे कर नंबर मांगा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मल्हारगंज पुलिस ने नव विवाहिता की शिकायत पर आरोपी संजू बोरीवाल निवासी इंद्रा नगर के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी का केस दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को बताया कि कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई थी। इस दौरान आरोपी युवक अश्लील इशारे कर मोबाइल नंबर मांगने लगा। युवती ने विरोध किया तो फ्लाइंग किस देकर बोलने लगा कि तुम बहुत अच्छी लगती हो। युवती ने पति को घटना बताई। आरोपी युवक को समझाने की कोशिश की तो उसने पति के साथ बदसलूकी और मारपीट की।

Exit mobile version