सोशल मीडिया पर पुलिस के डीपी विरोध का विहिप बजरंग दल ने दिया जवाब ,सोशल मीडिया पर पोस्टर किया जारी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
विहीप प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा की पोस्ट

सोशल मीडिया पर जारी किया पोस्टर इंदौर में बजरंग दल प्रदर्शन और लाठीचार्ज मामले में अब सोशल मीडिया पर विरोध जारी है आज सुबह पुलिस महकमे द्वारा अपना विरोध सोशल मीडिया पर “खाकी का भी तो मान है” जारी करने के बाद अब विहिप बजरंग दल की तरफ से पुलिस के विरोध का जवाब देते हुए पोस्ट जारी की गई हैं,

जिसमे विहिप के प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा ने सोशल मीडिया पर जारी इस पोस्टर पर लिखा “वर्दी का सम्मान है और रहेगा ” पर वर्दी की आड़ में युवक और युवतियों एमडी ड्रग्स परोस ने वालो को बचाना ऐसे तो इंदौर को बर्बाद नही होने देंगे, अपनी गलती को छुपाने के लिए बजरंग दल को बदनाम नही करे, हर स्थिती में बजरंग दल वर्दी के साथ पर फर्जी का विरोध हमेशा रहेगा।

लगातार इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कोल्ड वार चल रही हैं एक तरफ पुलिस ने मध्यप्रदेश में पहली बार इस तरह सोशल मीडिया पर विरोध दर्ज कराया वही अब विहिप बजरंग दल ने भी उक्त विरोध का जवाब सोशल मीडिया पर जारी किया है, गौरतलब है कि एडीजी माहेश्वरी द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट आना अभी भी बाकी हैं, लेकिन उसके पहले दोनों तरफ से विरोध जारी हैं,

Exit mobile version