इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में फिर एक महिला के साथ उसके पति ने मारपीट की और उसे घायल कर दिया महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है
मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के बापू नगर का है यहां की रहने वाली सपना वर्मा नामक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति छोटी-छोटी बातों को लेकर शादी के बाद से ही लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है और उसके साथ मारपीट करता है जिससे वह काफी प्रताड़ित हो चुकी है परेशान होकर महिला सपना ने पुलिस की शरण ली है और अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
