सुदामा नगर में 5 कारों के कांच फोड़े परदेशीपुरा में नाबालिगों ने गाड़ियां जलाईं

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पुलिस ने फुटेज के आधार पर उन्हें पकड़ लिया सुदामा नगर में बदमाशों ने शुक्रवार रात जमकर आतंक मचाया। उन्होंने 5 कार और एक लोडिंग गाड़ी के कांच फोड़ दिए। जब सुबह लोग उठे तो उन्हें घटना पता चली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय सभी लोगों से आवेदन ले लिए हैं। दूसरी तरफ तीन नाबालिगों ने नशे में धुत्त होकर परदेशीपुरा इलाके में तीन गाड़ियां जला दीं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर उन्हें पकड़ लिया है।
अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार घटना नैंसी अपार्टमेंट के पास की है। लोडिंग गाड़ी वाले मुकेश दराड़ ने बताया कि लोग जब उठे तो पता चला घटना से पहले वहां कुछ लोग झगड़ रहे थे। कुछ देर बाद वे चले गए फिर कुछ बदमाशों ने यहां जमकर आतंक मचाया और गाड़ियों पर पत्थर मारे। बदमाशों ने पांच कारों के कांच फोड़ दिए। दूर खड़ी लोडिंग को भी नहीं छोड़ा। जहां 2-3 कारें खड़ी थीं, वहां सामने के ऑफिस में कैमरे लगे हैं। उनका कहना है घटना के फुटेज हेड क्वार्टर से मिलेंगे। पुलिस घटना के आसपास के फुटेज खंगाल रही है।

Exit mobile version