- ✓ आरोपी शातिर बदमाश होकर पूर्व में भी वाहन लूटने एवं चोरी के अपराधों को दे चुके हैं अंजाम।
- ✓आरोपी भय्यू उर्फ राजेश के विरूद्घ पूर्व में थाना राजेन्द्र नगर पर लूट,चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध है ।
इंदौर – शहर में चोरी, नकबजनी, लूट ,वाहन चोरी आधी संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में इस प्रकार के अपराधो में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही है ।
इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना मंडलेश्वर पर वाहनों को किराये पर लेकर धोखाधड़ी करने वाले शातिर बदमाश (1).राजेश उर्फ भय्यू खरे निवासी गांधी नगर इन्दौर (2). मोहसिन निवासी जलगांव महाराष्ट्र है । टीम द्वारा थाना मंडलेश्वर से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि दोनो आरोपियानों द्वारा आयशर वाहन क्रमांक MP 09GF 3444 किराये पर फरियादी वसीम पिता अब्दुल रशीद कुरेशी निवासी वार्ड नं 14 मंडलेश्वर (लाल रंग कीमती सात लाख रुपये) से लेकर वाहन की अफरा-तफरी की गई है। जिस पर संयुक्त कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपी को थाना मंडलेश्वर पुलिस के जिम्मे किया गया । आरोपियानों के विरूद्ध थाना मंडलेश्वर पर अप. धारा 406 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया हैं, जिसमें विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
