इंदौर भंवरकुआं पुलिस लूट के बदमाश को गिरफ्तार किया है, हालांकि पुलिस को बदमाश को गिरफ्तार करने में कोई मशक्कत नहीं करनी पड़ी, क्योंकि जैसे ही बदमाश ने लूट की वारदात को अंजाम दिया, तभी फरियादी ने उसे राहगीरों की मदद से पकड़ लिया और उसके बाद उसकी अच्छी खासी खबर लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
दरअसल भंवरकुआं थाना अंतर्गत आने वाले तीन इमली क्षेत्र से एक व्यक्ति का मोबाइल लूटकर बदमाश फरार हो गया था जिसका पीछा कर फरियादी ने खुद ही उसे पकड़ लिया इस दौरान वहां पर भीड़ एकत्रित हो गई और बदमाश की जमकर खबर मिली बदमाश से मोबाइल जप्त कर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया वही भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक आरोपी सद्दाम मोबाइल लूट की वारदातों में पूर्व से संलिप्त रहा है। जिसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
