अवैध मादक पदार्थ (चरस ) की तस्करी करने वाला 01 तस्कर क्राईम ब्राँच इंदौर एवं थाना चंदन नगर की संयुक्त कार्यवाही में धराया ।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓ अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर की प्रभावी कार्यवाही….

✓”आरोपी के कब्जे से 170 ग्राम चरस (अवैध मादक पदार्थ) (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 80,000 हजार रुपए) की जप्त ।

इन्दौर –शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि, नावदा पंथ ब्रीज के पास थाना चंदन नगर क्षेत्र में 01 व्यक्ति चरस की तस्करी करने वाला है । जिस पर क्राईम ब्रांच की मुखबिर सूचना पर से थाना चंदन नगर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसने पूछताछ में अपना नाम (1) मो. अशरफ नि. ग्रीन पार्क कालोनी इन्दौर का बताया । आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 170 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (चरस ) होना पाया गया ।
उक्त आरोपी से अवैध मादक पदार्थ (चरस ) कुल 170 ग्राम (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 80 हजार रुपए) जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना चंदन नगर इन्दौर पर अपराध धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
आरोपी इतनी मात्रा में उक्त अवैध मादक पदार्थ कहां से लाये एंव किन -किन को बेचते थे इसके सम्बध में विस्तृत पुछताछ कर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।

- Advertisement -
Exit mobile version