साउंड एंड लाइट विक्रेता संघ के लोग पहुंचे डीसीपी से मिलने अवैध रूप से कब्जा करने के लिए धमकाते बदमाश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के महारानी रोड पर अपने लाइट एंड साउंड का व्यवसायिक संचालित करने वाले व्यापारी एसोसिएशन के कुछ लोग आज डीसीपी धर्मेंद्र भदोरिया से मिलने पहुंचे और उन्होंने 2 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जो दुकान में घुसकर दुकान पर कब्जा करने के उद्देश्य मजदूरों को धमकाते हैं शिकायत के बाद डीसीपी ने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं

महारानी रोड पर अपना लाइट एंड साउंड का व्यवसाय संचालित करने वाले व्यापारी संजय सिंह ने क्षेत्र के 2 बदमाशों से परेशान होकर पुलिस की शरण ली है संजय सिंह के मुताबिक उनकी दुकान महारानी रोड पर स्थित है जिसका वह रिनोवेशन का काम करवा रहे हैं जिसकी अनुमति निगम में भी दे रखी है लेकिन वहीं क्षेत्र के ही दो बदमाश सुनील चौकसे और मनीष चौकसे द्वारा दुकान में घुसकर वहां काम कर रहे मजदूरों को धमकाया जाता है उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश दुकान में घुस जाते हैं वहां काम कर रहे इंजीनियर को धमकाते हैं ठेकेदार को काम करने से रोक देते हैं वही मजदूरों को वहां से भगा दिया जाता है परेशान होकर व्यापारी एसोसिएशन ने पुलिस की शरण ली और इन बदमाशों से छुटकारा दिलाने की मांग की ताकि यह निर्भीक होकर अपना व्यवसाय कर सके पूरे मामले में डीसीपी धर्मेंद्र भदौरिया का कहना है कि थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं दोनों बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Exit mobile version