मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह दो दिवसीय इंदौर दौरे पर है जहां रेसीडेंसी स्थित दिग्विजय सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए उड़ीसा में हुए रेल हादसे को लेकर बात की।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने उड़ीसा के बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ट्रेनों के मेंटेनेंस पर खर्च नहीं कर रही है बल्कि बुलेट ट्रेन चलाई जा रही है। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी जी को प्रचार करने की बीमारी है उन्हें मेग्लो मेनिया नाम की बीमारी है जिसमें इतनी को अहंकार आ जाता है और वह मैं ही हूं, सिर्फ मैं में करता है। यूपीए सरकार का जिक्र करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी सरकार में देश में बड़ी संख्या में लोग गरीबी स्तर से ऊपर उठे थे किंतु 2014 के बाद गरीब गरीब हो रहा है और अमीर अमीर होता जा रहा है। वहीं दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने सब कुछ कारपोरेट के हाथ में हो गया है सरकार ने हम सब को विवश कर दिया है कि पेट बंद सामग्री हम खरीदे और उपयोग में लें ताकि प्रधानमंत्री मोदी अपने कारपोरेट लोगों को फायदा पहुंचा सके। बता दें कि दिग्विजय सिंह आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इंदौर दौरे पर है जहां विधानसभा क्षेत्र 2 और 4 में वह बैठक भी ले रहे हैं वही दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि कांग्रेसमें डिसिप्लिन की बहुत जरूरत है। मीडिया से बात करते समय पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह है कांग्रेसियों को प्रेस वार्ता स्थल से बाहर कर दिया और सभी को डिसीप्लिन में रहने की सख्त हिदायत दी।
