आज विश्व पर्यावरण दिवस है, पर्यावरण को बचाने और पेड़ पौधे लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही आज कई तरह के आयोजन शहर में हुए। पर्यावरण दिवस को लेकर प्रदेश के केबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने जहा अपने विधानसभा क्षेत्र सांवेर के निपानिया इलाके में वृक्षारोपण किया तो वही हरे भरे पेड़ों को काटने वालों को लेकर उन्होंने कार्रवाई की बात भी कही। हालाकि इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बन रही कॉलोनियों में बाधक पेड़ों की कटाई जोरों पर हो रही है। वहीं पर्यावरण को बचाने को लेकर सरकार को ठोस कदम उठाना जरूरी है कुछ लोगों का यह भी कहना है। कांग्रेस नेता और पार्षद राजू भदोरिया ने भी पर्यावरण दिवस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और मुख्यमंत्री द्वारा हर दिन एक पौधा लगाने को नौटंकी करार दिया है। पर्यावरण दिवस पर हुए आयोजनों में लोगों को पेड़ लगाने और पर्यावरण बचाने को लेकर संकल्प भी आज दिलवाए गए। किंतु पर्यावरण को बचाना हर एक नागरिक की अपनी निजी जिम्मेदारी है। जिसका निर्वाहन हम सभी को करना चाहिए ताकि कोरोना काल में ऑक्सीजन संकट का दौर फिर नहीं आ सके और सभी स्वस्थ और सुखी रहे।
