ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक ससुराल पक्ष ने अपनी बहू को आदिवासी होने के कारण उसे अलग बर्तनों में खाना देते थे और उसे कई बार उसकी जाति धर्म के लिए परेशान करते थे जहां पर बहू ने परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली वही ससुराल पक्ष इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है वहीं युवती के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिजनों का कहना था कि शादी के 6 वर्ष बाद उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे यही नहीं 6 साल बाद मृतिका स्वाती शर्मा उम्र 22 वर्ष शादी के बाद भी उसे निचले समाज का कहकर परिवार वाले उसे लगातार परेशान करते थे। वही मृतिका के परिवार वालों ने कई बार थाने में भी इसकी शिकायत दर्ज कराई लेकिन जब थाने से कोई उन्हें सहायता नहीं मिली तो स्वाति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

मामले को लेकर थाना प्रभारी सुनील शर्मा का कहना था कि गुरुवार को चोइथराम अस्पताल से सूचना मिली थी कि 22 वर्षीय नवविवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद चंदननगर थाना ने मर्ग कायम किया था परिवार के बयान के आधार पर पुलिस ने बताया कि परिवार के बयान लिए जा रहे हैं वही परिवार जो आरोप लगाया उसकी जांच की जाएगी

Exit mobile version