उन्नाव । ब्लॉक के घाटमपुर कलां गांव के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को ठंडा व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मुंबई के शशि स्मृति फाउंडेशन के द्वारा को वाटर कूलर लगाया गया। जिसका शुभारंभ ग्रान प्रधान अमरेश दीक्षित ने किया। फाउंडेशन की तरफ से स्कूल के 120 बच्चों को पठन पाठन की सामग्री वितरित की गई ।
इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष नितिन अवस्थी ने कहा कि गर्मियों के मौसम को देखते हुए स्कूल को वाटर कूलर भेंट किया गया है, जिससे यहां पर पढ़ने वाले बच्चों को ठंडे पानी की कोई मुश्किल न हो। उन्होंने आगे भी जरूरत अनुसार स्कूल को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया। इस दौरान फाउंडेशन के ट्रस्टी अमित त्रिपाठी ,पल्लवी अवस्थी ,सुनील अवस्थी , प्रीति अवस्थी , प्रधान शिक्षिका नीतू दीक्षित , सुशील अवस्थी ,प्रमोद ,सुजल आदि मौजूद रहे ।
