आदिवासी नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर मकान तोड़ा गया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर इंदौर में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां 13 साल की आदिवासी मासूम बच्ची के साथ मुस्लिम समुदाय के दरिंदे तीन युवकों ने गैंगरेप की घटना अंजाम दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस गंभीरता बरती और चंद घंटों में ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की।

मामला खुडैल थाना क्षेत्र ग्राम बडियाकीमा में 13 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले 3 मुस्लिम समुदाय के युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि बच्चे के घर का निर्माणाधीन काम करने वाले मजदूर पहुंचे थे जहां बच्ची के परिजन खेत पर गए हुए थे जब बच्ची अपने मकान को देखने के लिए पहुंची तो आरोपी अरमान उर्फ बट्टू ने नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया उसके दो अन्य साथी रईस खान और रईस शेख भी मौजूद थे घटना की जानकारी जब बच्ची के परिजनों को लगी तो तत्काल थाने पहुंचे और पुलिस ने दुष्कर्म सहित एसपीएससी की धाराओं में तीनों आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कराया वहीं पुलिस ने चंद घंटों में ही मामले को गंभीरता से देखते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी अरमान उर्फ बीट्टू के अवैध रूप से बने 12 बाई 35 के मकान को बुलडोजर से जमीदोष कराया। आरोपियों को मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा वहीं इस पूरे मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के लिए पुलिस जल्द से जल्द चालान पेश करेगी। वहीँ जानकारी लगते ही बजरंग दल कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में थाने पर पहुंचे थे जहां अधिकारियों से मिलकर उचित कार्यवाही की मांग की है वहीं अन्य बचे हुए आरोपियों के भी घरो को जमींदोज करने की मांग की वहीँ बदमाशों का जुलूस निकला और आगे ऐसी घटना ना हो इसको लेकर पकड़े गए आरोपियों पर एनएससी की कार्रवाई की मांग की है।।

Exit mobile version