इंदौर के सर्राफा थाना क्षेत्र जवाहर मार्ग पर एक मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था जिसमें आरोपियों द्वारा महिला उसकी बच्ची और उसके परिजन के साथ जमकर मारपीट की गई थी पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था वही आज दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामला इंदौर के सर्राफा थाना क्षेत्र का है जहां जवाहर मार्ग पर एक बैनर बनाने की दुकान है वहां पर एक बच्ची का पैर बैनर पर लग गया था जिसे लेकर विवाद इतना बड़ा की दो आरोपियों द्वारा बच्ची और उसकी मां , उसके परिजन के साथ जमकर मारपीट की गई थी जिसमें घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था वही सराफा थाने पर हिंदू संगठन के लोगों ने काफी हंगामा भी किया था पूरे मामले में पुलिस ने आज दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
