जय श्रीराम के उदघोष के साथ हजारों युवक रामराज्य महायात्रा में शामिल हुए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर के पश्चिम क्षेत्र में भूतेश्वर मंदिर से लव जिहाद एवं नशे के विरोध में हिन्दवी स्वराज सेना एवं समस्त सनातनी हिन्दू समाज द्वारा जय श्रीराम के उदघोष के साथ हजारों युवक श्रीराम राज्य महायात्रा में शामिल हुए। जिसमें युवाओं के हाथों में केशरिया ध्वज के साथ जय श्रीराम-जय हिन्दु राष्ट्र’ का उदघोष चारों और गूंज उठा।
यात्रा में बड़ी संख्या में मातृ शक्तियों ने भी हिस्सा लिया माता बहने अपने हाथो में लव जिहाद और नशे के विरोध में तख्तिया लेकर चल रही थी

श्री राम राज्य यात्रा में महामंडलेश्वर रामगोपाल महाराज के साथ संतो की टोली आगे आगे चल रही थी। यात्रा में युवाओं के साथ ‘हिन्दवी स्वराज’ सेना प्रमुख अमित पाण्डेय ‘गुरु’,. ,गब्बर खाटवा,निखिल सोनी, हर्ष मिश्रा , दीकेश यादव के नेतृत्व मे दास बगीची, भूतेश्वर रोड से श्रीराम राज्य महायात्रा प्रारंभ हुई और चिमनबाग पर समापन हुआ।। यात्रा आयोजक अमित पांडे गुरु ने बताया कि यात्रा का मूल उद्देश्य हिन्दू विरोधी अराजक तत्व से संस्कृति को बचाने एवं लव जिहाद एवं नशे के विरोध में ज्यादा से ज्यादा हिन्दू समाज का एकत्रीकरण का लक्ष्य था। जनमानस में पवित्र भाव से धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लिया गया है, और हिंदू समाज के जन जागरण के लिए सब एकजुट हुए।
जय श्री राम और जय हिंदू राष्ट्र के उद्घोष के साथ समाज को जागृत करने के लिए युवा एकत्र हुए। हमारा एक ही लक्ष्य है कि सामाजिक समरसता के उद्देश्य से हम संगठित होकर पूरे सामर्थ्य के साथ राष्ट्रीय विरोधी आतंकवादी गतिविधियों का पुरजोर विरोध कर रहे हैं।

भारतवर्ष में सक्रिय हिन्दू विरोधी अराजक तत्व हमारी संस्कृति को नष्ट करने में सतत प्रयासशील है। देश में सर तन से जुदा बोलकर कई निर्दोष हिंदुओं को मारा गया। हिन्दु बहन बेटियों को भ्रमित कर लव जिहाद में फंसाकर 36 टुकड़े किए जाने वाली हृदय विदारक घटनाओं को पूरा समाज गूंगा बनकर देख रहा है। जो कि अत्यंत दयनीय है।

Exit mobile version