इंदौर शहर के सदर बाजार क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने रात्रि गस्त में दो आरोपियों को पकड़ा है जिसमें एक नाबालिक है। दोनों ही आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार होने की चक्कर में थे।
दरअसल यह घटना सोमवार रात की है। सदर बाजार पुलिस अपने क्षेत्र में रात्रि गस्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति जाता हुआ नजर आया जिससे पूछताछ शुरू की तो वह पुलिस को बरगलाने लगा। पुलिस ने बदमाश को थाने ले जाकर उसके साथ सख़्ती से पूछताछ की तो उसने एक लूट की वारदात को करना कबूल किया है। इधर पुलिस बदमाश से पूछताछ कर ही रही थी उसी समय जिनके साथ लूट हुई थी वह फरियादी भी थाने पर पहुंच गया। पुलिस के अनुसार लूट की शिकायत फरयादी करते उसके पूर्व ही पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
सदर बाजार टीआई सतीश पटेल के अनुसार मल्हारगंज एसीपी सर्कल एवं उनकी टीम रात्रि गस्त कर रही थी तभी नान उर्फ साबिर मोहम्मद निवासी भिस्ती मोहल्ला को हिरासत मे लेकर पूछताछ कि गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी साबिर ने फरियादी जय पिता मोहन नंदी निवासी सर्राफा बाजार के साथ लूट कि है। फरयादी क्षेत्र के जूनापीठा माताजी मंदिर से गुजर रहा था तभी आरोपी साबिर ने अपने नाबालिक साथी के साथ मिलकर चाकू अडाकर गले मे पहनी चेन छीनी, और फर्रार हो गए। हालांकि कुछ ही देर बाद आरोपी साबिर को पुलिस ने उसके नाबालिक साथी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
