आज शुजालपुर में शहर के सबसे व्यस्ततम मुख्य महात्मा गांधी मार्ग पर नगरपालिका परिषद और राजस्व अमले के अधिकारीयों संयुक्त रूप से अतिक्रमण मुहिम चलाई। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में चलाई गई इस अतिक्रमण मुहिम में नगरपालिका कर्माचारियों ने सड़क किनारे खड़े हाथठेला और गुमटियों के साथ-साथ कच्चे और पक्के अतिक्रमण को सख्ती से हटाया। नगरपालिका के कर्मचारियों ने मुख्य मार्ग को बाधित करती अवैध गुमटियों को नगरपालिका के वाहन में भरकर चालानी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी। इस मुहिम में मुख्य रूप से तहसीलदार रमेश परमार, मंडी थाना प्रभारी संजय मण्डलोई और नगरपालिका परिषद अमला मौजूद रहा।
