इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा की संधिगत परिस्थितियों में मौत हो गई है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है तो वही छात्रा का पोस्टमार्टम भी पुलिस के द्वारा करवाया जा रहा है
इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली 18 साल की संजना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वही बताया जा रहा है कि संजना बीए फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी और शाम को परिजनो के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चली गई लेकिन इसके दौरान उसके सीने में अचानक जोर से दर्द हुआ तो उसने पूरे मामले की जानकारी अपनी मम्मी को बताई साथ ही पंखा चालू कर थोड़ी देर घर में ही बैठ गई इस दौरान जब पिता घर पर लौटे तो उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे म्रत घोषित कर दिया वहीं प्रारंभिक तौर पर यह संभावना बताई जा रही है उसे हार्ट अटैक आया है लेकिन पुलिस ने पूरा मामले को संदिग्ध मानते हुए उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई है
