व्यापारी को धमकाने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। लकड़ी कारोबारी अब्दुल कादिर को धमकाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित स्पूफ कालिंग से लोगों को धमकाते थे। चंदन नगर थाना पुलिस ने आरोपितों पर दो एफआइआर दर्ज की थी। साइबर सेल की मदद से एजाज खान, सारिक खान और एक नाबालिग को तो पकड़ लिया, तीन अन्य की तलाश है।आरोपित स्वयं को पुलिसकर्मी बताते थे। मोबाइल में मल्टी कॉलर के नाम से एक एप भी मिला है। एप से कॉल करने पर विदेशों के नंबर दिखाई देते थे।

Exit mobile version