विधानसभा-3 के प्रत्याशी दीपक जोशी के मुख्य चुनाव कार्यालय का श्रीगणेश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कांग्रेस पार्टी ने सदैव आम नागरिक को अपने साथ जोड़े रखा है। प्रदेश में कांग्रेस ही वह पार्टी हैं जो बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार पर लगाम लगा सकती हैं। आप सभी कार्यकर्ता, समर्थक व मतदाता इस बार कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमतों से विजय बनाएं। मैं वादा करता हूं कि कांग्रेस के शासन में प्रत्येक कार्यकर्ता व मतदाता को प्रभावशाली बनेगा साथ ही प्रदेश में हमारी सरकार बनती हैं तो महंगाई और भ्रष्टाचार पर भी हम लगाम लगाऐंगे। उक्त बात विधानसभा-3 में पिंटू जोशी के मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी ने कही।

सोमवार को विधानसभा-3 के लोकप्रिय प्रत्याशी दीपक जोशी (पिंटू) के मुख्य चुनाव कार्यालय का श्रीगणेश सूर्या निकुंज ट्रेड सेंटर नन्दलालपुरा सब्जी मंडी पर हुआ। कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर हजारों की संख्या में कांग्रेसियों का जमावड़ा यहां लगा था ,,चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर पिंटू जोशी के कार्यालय के अवसर पर अश्विन जोशी, शोभा ओझा, कृपाशंकर शुक्ला, अरविन्द बागड़ी, अनुरोध जैन, अर्चना जायसवाल, अमन बजाज, प्रमोद टंडन,अनवर कादरी , अंसाफ अंसारी, देवेंद्र सिंह यादव, अर्चना जायसवाल, छोटू शुक्ला, स्वप्निल कोठरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे,

Exit mobile version