मध्यप्रदेश चुनाव की तारीख भूले कमलनाथ 17 की जगह बताया 27

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान नेताओं के अलग अलग अंदाज देखने को मिल रहे है। इसी कड़ी में एक चुनावी सभा में कमलनाथ की जुबान फिसल गई या कहे वे तारीख भूल गए। उन्होंने चुनाव की तारीख 17 नवंबर के बदले 27 तारीख बोल दिया। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ सोमवार सुबह इंदौर पहुंचे और जिले के सभी उम्मीदवारों के साथ नामांकन दाखिले के समय शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान जिले के सभी विधानसभा के उम्मीदवार मौजूद रहे। मोती तबेला पर कमलनाथ ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान पंजाब से आए अमरिंदर सिंह राजा बरार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, शोभा ओझा समेत तमाम उम्मीदवार साथ रहे कमलनाथ ने कहा इंदौर की एक खास खूबी है। इंदौर के लोग दूसरों को ज्ञान देते हैं ज्ञान लेते नहीं। वह ज्ञान सुनना नहीं चाहते। मेरा पुराना संबंध है मुझे याद है 1975 से लेकर कितनी दफा में यहां आया हूं। एक नौजवान था आज भी नौजवान हूं यह विधानसभा चुनाव किसी पार्टी का चुनाव नहीं है। मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। मध्य प्रदेश के आज की तस्वीर सबके सामने है। यह शिवराज या ठगराज किस तरह प्रदेश को ठगा है। 18 साल में सब कुछ चौपट किया है। मध्य प्रदेश का हर नौजवान भ्रष्टाचार का शिकार है या फिर भ्रष्टाचार का गवाह है। हर जगह भ्रष्टाचार हुआ है बीजेपी पर कमलनाथ ने जमकर निशाना साधा

Exit mobile version