वरिष्ठ अधिवक्ता द्विवेदी ने दिखाया नगर निगम को आईना

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नगर निगम के अपर आयुक्त के अवैध कालोनियों में रजिस्ट्री के कालोनी सेल से अनुमति प्राप्त करने को लेकर जो पत्र वरिष्ठ जिला पंजीयक को भेजा था उसके बाद से बवाल मच गया इस पत्र को सम्बंधित विभाग ने नियमों का हवाला देकर असमर्थता जता दी साथ ही ये भी अवगत करवाया कि रजिस्ट्री पर रोक नहीं लगाई जा सकती

एडवोकेट श्री द्विवेदी ने बताया कि शासन के राजस्व के साथ ही नगर निगम को भी राजस्व का नुकसान होगा दस्तावेजों के पंजीयन से जो तीन प्रतिशत राजस्व नगर निगम को मिलता है ,वह भी प्रभावित होगा। अवैध निर्माण होने पर उसे रोकने की क्या कारवाई की गई यदि नहीं की जा रही है तो क्यों नहीं की जा रही है ? अनेक कालोनियों के लीज प्रकरण का नवीनीकरण
नहीं किया जा रहा है इससे भी राजस्व की हानि हो रही है।

इसी तरह जन शक्ति नगर के मामलेको उठाते हुए श्री द्विवेदी ने कहा कि टी एन सीके नक्शे में घपला होने के बाद भी नगर निगमका कालोनी सेल चुप क्यों है । इसमें डायव्रसनभी नहीं हुआ है इसी तरह एयरपोर्ट के टी एनसी नक्शे में हुए घपले पर भी ध्यान आकर्षितकरवाया ।

Exit mobile version