इंदौर शहर में लगातार चेन स्नैचिंग के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के सामने आया है एक व्यक्ति सुबह मॉर्निंग वॉक पर टहलने के लिए जा रहा था तभी पीछे से तीन बाइक सवार बदमाशों ने गले में पहनी चेन खींचकर बदमाश फरार हो गए फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
दरअसल पूरा मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां दीपक पिता रामचंद्र लालवानी जोकि महाकाल चौराहा खातीवाला टैंक के रहने वाले हैं वह सुबह मॉर्निंग वॉक पर टहलने के लिए घर से निकले थे तभी पीछे से तीन अज्ञात बदमाश द्वारा गले में सोने की चेन खींचकर बदमाश फरार हो गए जिसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सीसीटीवी फुटेज में चेन स्नैचिंग करने वाले बदमाशों की तस्वीर कैद हुई पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है पुलिस का कहना है शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा
