एरोड्रम थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़ दिनदहाड़े चोर सोने चांदी के जेवर और नगदी लेकर हुए फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में फिर एक चोरी की वारदात सामने आई है जहां अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है

मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के 60 फिट रोड स्थित गुरु कृपा कॉलोनी का है यहां के रहने वाले मनोज कान्हे नामक युवक ने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई वह गुरुवार दिन में अपने परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे जब शाम को वापस लौटे तो घर के छत का दरवाजा टूटा हुआ था कोई अज्ञात चोर घर में प्रवेश कर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर और नगदी राशि लेकर फरार हो गया फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं

Exit mobile version