रेलवे द्वारा लगातार यात्रियों की सुविधा देखते हुए कार्य किया जा रहा जिससे दर्जनों ट्रेने प्रभावित

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

रेलवे द्वारा लगातार यात्रियों की सुविधा देखते हुए कार्य किया जा रहा है वही इन कार्यों के कारण कई ट्रेनों को भी निरस्त किया जा रहा है उसी के चलते रतलाम मंडल में ब्‍लॉक के कारण ट्रेने प्रभावित हुईं हे जिसमे इन्दौर से चलने वाली ट्रेनें है।

-दरहसल पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के रतलाम डाउन यार्ड में ए केबिन से प्‍लेटफॉर्म संख्‍या 7 तक कनेक्टिविटी देने के लिए प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण रतलाम मंडल की दर्जनों ट्रेने प्रभावित होगी । जिसमें इन्दौर से चलने वाली दो जोड़ी ट्रेनें भी शामिल हे। जिसमें इंदौर गांधीधाम सुपरफास्‍ट और इंदौर वेरावल एक्‍सप्रेस,, शामिल है। जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक कराई है। उन्हे उनका पूरा रिफंड रेलवे द्वारा किया जायेगा।

इंदौर रेलवे स्टेशन देवास और उज्जैन के बीच में पटरियों के दोहरीकरण के कार्यों के चलते इंदौर से चलने वाली डॉक्टर अंबेडकर नगर रतलाम डेमो को निरस्त किया गया है तो वहीं इंदौर से बिलासपुर जाने वाली ट्रेन को डायवर्ट किया गया है।

इंदौर देवास उज्जैन के बीच में आने वाले लक्ष्मी बाई नगर, बरलाई, मांगलिया, रेलवे स्टेशनों पर पटरियों के दोहरीकरण का कार्य चल रहा हैं जिसके चलते इंदौर से चलने वाली डॉक्टर अंबेडकर नगर रतलाम डेमो और रतलाम से आने वाली डॉक्टर अंबेडकर रतलाम डेमो ट्रेन को निरस्त किया गया है तो वही इंदौर से बिलासपुर के लिए जाने वाली ट्रेन का डायवर्सन किया गया है जो की उज्जैन रेलवे स्टेशन से चलेगी ,इन ट्रेनों को 15 दिसंबर से 30 दिसंबर तक पटरियों के दोहरीकरण के कार्य के चलते प्रभावित किया गया है।

- Advertisement -
Exit mobile version