ईवीएम की जगह हो बैलेट पेपर, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष के नेतृत्व में ईवीएम मशीन के विरोध में मौन प्रदर्शन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से हारी कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर ई वी एम मशीन पर आरोप लगाना शुरू कर दिए हैं, गुरुवार को इंदौर में शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन प्रदर्शन करते हुए ई वी एम मशीन को बेन कर आगामी सभी चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की।

तीन प्रदेशों मे भारी बहुमत से जीती भाजपा ने जहां सरकारों की घोषणा करने के साथ कार्यों को गति देना शुरू कर दिया है वहीं दूसरी और मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से हारी कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर ई वी एम मशीन पर आरोप लगाना शुरू कर दिए हैं, गुरुवार को इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा के नेतृत्व में शहर के गीता भवन चौराहे पर ईवीएम मशीन के विरोध में मौन प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने ईवीएम मशीन के हैक होने की आशंका जताते हुए आगामी सभी चुनाव बैलट पेपर से आयोजित करने की मांग की इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और मुंह पर चुप्पी साधते हुए करीब 15 मिनट तक संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे खड़े होकर प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश सहित इंदौर की सभी नौ सीटों पर बुरी तरह हार चुकी कांग्रेस के चुनिंदा कार्यकर्ता ही इस प्रदर्शन में मौजूद थे, गौर करने वाली बात यह है कि 11 दिसंबर को ही इंदौर शहर कांग्रेस के सात कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं लेकिन मात्र दो शहर कार्यकारी अध्यक्ष ही इस कार्यक्रम में नजर आए

Exit mobile version