इंदौर में एक बार फिर प्रवासी भारतीय सम्मेलन 17 दिसंबर को आयोजित होगा। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एक प्रेसवार्ता कर गुरुवार को भारतीय सम्मेलन को लेकर जानकारी दी।
उन्होंने बताया की इस आयोजन में अमेरिका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, मलेशिया, uae, बहरीन, जापान जर्मनी सहित कई देशों के हजारों लोग ऑनलाइन या ऑफलाइन शामिल होंगे, जिसको लेकर सहमति मिल गई है। वही 40 देशों के अप्रवासी इंदौरी लोगों से ऑनलाइन चर्चा करेंगे। होने वाले आयोजन में शहर हित के सुझाव के साथ ही पर्यावरण शिक्षा तकनीक और निवेश के संबंध में चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा की बीते वर्ष इंदौर में हुए प्रवासी भारतीय सम्मेलन की राह में एक बार फिर इंदौर में आगामी 17 दिसंबर को दुनिया के कई देशों में रह रहे इंदौरी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इंदौर में जुड़ेंगे जिसको लेकर 250 रजिस्ट्रेशन अब तक हो चुके हैं वही 32 देश के लोग इंदौर में मौजूद रहेंगे। इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि सर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में या आयोजन होगा वही दो सत्र में इस आयोजन को किया जाएगा जिसमें विदेश में रह रहे इंदोरियों से शहर हित के लिए सुझाव लिए जाएंगे और उन पर सकारात्मक के साथ कार्य भी किए जाएंगे।
