रावजी बाजार थाना क्षेत्र मे सूने मकान को निशाना बनाकर चोरो सोने चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार चोरी के मामले रोकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र का सामने आया है जंहा फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां वाहिद अली पिता अहमद अली निवासी मोती तबेला के रहने वाले हैं जिन्होंने थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि सारा परिवार घर से बाहर किसी कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था तभी आरोपी द्वारा सूने मकान को देख अलमारी का ताला तोड़कर अलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात और नकदी 75 हजार रूपय कुल 3 लाख का माल लेकर बदमाश फरार हो गए हैं वही पुलिस अब आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है

Exit mobile version