इंदौर के पिकनिक स्थल लोधिया कुंड में गिरी कार, लोगों ने डूब रहे बाप-बेटी को बचाया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के नजदीक बने तमाम पिकनिक स्पॉट ओं पर लगातार हादसे की घटनाएं सामने आ रही है और ऐसा ही हादसा सिमरोल से कुछ दूरी पर स्थित लोधिया कुंड मैं एक कार जा गिरी जिसके कारण एक बड़ा हादसा होते हुए रुक गया वहां पर खड़े कुछ युवकों ने अचानक से कुंड में छलांग लगाकर गिरे युवक सहित गाड़ी के अंदर एक बच्ची को बाहर निकाला गया

इंदौर के सिमरोल थाना से कुछ किलोमीटर दूरी पर लोदिया कुंड में रविवार को पिकनिक बनाने के लिए कई परिवार पहुंचे थे उन्हीं में से इंदौर से भी एक परिवार गया हुआ था परिवार की चार पहिया वाहन कुंड के ऊपर बने पहाड़ी पर लगाई गई थी लेकिन पहाड़ी पर लगी कार का हैंडब्रेक ना लगाने के कारण कार अचानक से कुंड की गहराई की और बड़ी और देखते ही देखते कुंड में गिर गई जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है पूरे मामले में जिस व्यक्ति बचाने वाले सुमित मैथ्यू द्वारा बताया गया कि वह नहा कर बाहर निकले थे और अचानक से कार गिरते हुए देखा तो कार के आगे कार को रोकने वाले व्यक्ति को डूबते हुए देखा और कुंड में कूद गए और उन्हें बाहर निकाला गया कार के अंदर एक बच्ची भी थी जिसे अन्य लोगों ने बाहर निकाला है और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया लेकिन कार कुंड में डूब गई थी जिसके बाद वह अपने घर आ गए पूरे मामले में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन जिस तरह से शहर के आसपास बने पिकनिक स्पॉट पर हादसे सामने आ रहे हैं उसको लेकर शासन-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल रही है

Exit mobile version