इंदौर में यातायात पुलिस के द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक करने के लिए हर सप्ताह रोको-टोको अभियान की चलाया गया, इस अभियान के तहत आज भी यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक किया। टीम द्वारा दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने के लिए अपील की गयी।
दरअसल, यातायात टीम सुबह से ही वल्लभ नगर में एकत्रित हुई, जहाँ पर यातायात डीसीपी के निर्देश पर आने-जाने वाले चिन्हित पॉइंट पर बल तैनात किया गया। जिसमे टीम द्वारा स्टॉपर्स, बेरिकेट्स लगाकर बैनर, माइक से एनाउंस के माध्यम से दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने के लिए अपील की गयी। इस दौरान डीसीपी यातायात के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ने सभी पॉइंट पर पहुँचकर हेलमेट पहनने वाले चालकों को चॉकलेट, फूल देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया, वही इस दौरान कुछ वाहन चालक बिना हेलमेट के घर से तो निकले मगर टीम ने उन्हें घर से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की हिदायत देते हुए वापस भेज दिया। वही इस यातायात की कार्रवाई को लोगो ने भी सराहा।
