मस्जिद में पेट्रोल बम फेंक कर हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर इंदौर मे सांप्रदायिक सोहाद्र बिगड़ने के लगातार असमाजिक लोगों के द्वारा घटनाओ को अंजाम दिया जा रहा है. वही शहर मे बीते दिनों दो मस्जिदो ओर दरगाह मे पेट्रोल बम और शराब की बोतलो से हमला कर फरार होने वाले पांच युवकों,एक युवती और नाबालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैँ…..

दरअसल मल्हार गंज थाना क्षेत्र स्तिथ मस्जिद मे पेट्रोल बम फेंक कर कुछ युवकों द्वारा आग लगाने क़ा प्रयास किया गया था.वही घटना को अंजाम देने की तस्वीर वहाँ लगे cctv कैमरो मे कैद हुई थी.साथ ही उसी रात सभी युवक और युवती दरगाह पर भी शराब की बोतल फेंक कर फरार हो गए थे. जिसकी शिकायत रहवासियों द्वारा पुलिस को की गई थी….

वही पूरे मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन में एक युवती और नाबालिक भी शामिल है. यह सभी आरोपी इंदौर के अलग-अलग स्थानो के रहने वाले हैं और एक-दूसरे को आपस में जानते हैं. वही प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने घटना को क्यों अंजाम दिया था,पुलिस इस बात की जानकारी पता नहीं कर पाई है….

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिसके बाद ही कारणों के चलते इन आरोपियों ने इन घटनाओं को अंजाम दिया था यह स्पष्ट हो पाएगा……

- Advertisement -
Exit mobile version