मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर एक गांव में एक युवक को दबाव और लालच देकर हिंदू से ईसाई बनाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है पूरा मामला खुडैल थाना क्षेत्र का युवक ने फादर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है
आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के खुडैल थाना क्षेत्र के ग्राम दूधिया का है यहां के रहने वाले युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके पिताजी बीमार हैं जिसके बाद तेजाजी नगर क्षेत्र का रहने वाला एक फादर उसके घर आया और बोला की तुम ईसाई बन जाओ ईसाई धर्म अपना लो तुम्हारे पिताजी की हो जाएंगे और इसको लेकर वह दबाव भी बनाने लगे युवक ने यह बात गांव के दोस्त को बताइए उसके बाद दोस्तों के साथ मिलकर युवक ने खुडैल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है युवक की शिकायत पर खुडैल पुलिस ने फादर के खिलाफ मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है
