इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं से मंगलसूत्र लूट की वारदात सामने आई थी जिसमें बदमाशों द्वारा महिलाओं को चाकू मारकर भी घायल कर दिया था पूरे मामले में बदमाश सीसीटीवी में भी कैद हुए थे जिसके आधार पर दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है एक बदमाश फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं के साथ दो बदमाशों द्वारा मंगलसूत्र लूट की घटना को अंजाम दिया था इस बीच महिलाओं और बदमाशों के बीच संघर्ष भी हुआ था इसी दौरान बदमाशों द्वारा महिलाओं को चाकू मारकर घायल भी कर दिया था पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी पूरे मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश नशे के आदी हैं जिसके चलते यह लूट की घटना को अंजाम देते हैं आरोपियों पर पूर्व में भी मामले दर्ज है फिलहाल पुलिस एक फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
