रांग साइड घुसकर बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी, उछलकर कार पर जा गिरी बच्ची

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के राजकुमार ब्रिज पर तेज रफ्तार कार से हादसा, गुस्साए लोगों ने कार के कांच फोड़े, चालक को भी पीटा।
इंदौर के राजकुमार ब्रिज पर सोमवार को बेकाबू कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। अनियंत्रित कार रांग साइड चली गई थी। टक्कर से बाइक पर बैठी बच्ची उछलकर कार पर जा गिरी। लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। चालक की भी पकड़कर पिटाई कर दी।
एसआइ अजय कुशवाह के मुताबिक, कार मालवा मिल निवासी अभिनाष दुबे चला रहा था। वह दोस्त से कार मांग कर लाया था। कार तेज रफ्तार में थी। राजकुमार ब्रिज पर उसने चंदन नगर निवासी किशोर सिंह की बाइक को टक्कर मारी। टक्कर से किशोर की पत्नी देवकन्या और डेढ़ साल की बेटी भी घायल हो गए। कार चालक ने भागने की कोशिश की और उसके चक्कर में दोबारा टक्कर मार दी। गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़कर पीटा और कार में तोड़फोड़ कर दी।

Exit mobile version