इंदौर में रहने वाली 21 वर्षीय युवती को नर्मदा पुरम कर रहने वाले युवक द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है जिस पर से पुलिस ने युवती के कहे अनुसार युवक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है…।
इंदौर में सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार युवती को प्रताड़ित करने के मामले सामने आ रहे हैं ऐसे यह ताजा मामला पलासिया थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां हर्षित पटेल नामक युवक जोकि नर्मदापुरम, का रहने वाला है वह पिछले दिनों युवती से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की और फिर युवती से लगातार इंदौर में मिलने के लिए आने लगा कुछ दिनों तक तो युवती से उसकी काफी अच्छी बातचीत चलती रही लेकिन जब युवती ने उससे बातचीत करना बंद कर दी तो युवक द्वारा सोशल मीडिया पर युवती के खिलाफ अपशब्द बातें करते हुए उसे बदनाम करने की नियत से उसे धमकी देने लगा और ब्लैकमेल करने लगा इस पूरे मामले में फरियादी के अनुसार पुलिस ने पूरे मामले में आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दिए तो वही एक टीम गठित कर युवक को पकड़ने के लिए भेजी गई है
