नर्मदा साहित्य मंथन का आयोजन, देशभर के साहित्कार,विचारक लेंगे भाग

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

नर्मदा साहित्य मंथन 2023 धार में द्वितीय सोपान आयोजित किया जाना है जिसमें देशभर के ब्लॉगर, साहित्यकार, विचारक लेखक और इतिहासकार शिरकत करेंगे ओर अलग अलग सत्रों में राजा भोज के अनसुने व्रतांत को संबोधित करेंगे, जिसकी जानकारी पत्रकार वार्ता में नर्मदा साहित्य मंथन के संयोजक डॉ मुकेश मोड़ ने दी।

नर्मदा साहित्य मंथन के नाम से आयोजित किया जा रहा है इस वर्ष इसका मुख्य फोकस राजा भोज का जीवन चरित्र और उनके व्यक्तित्व पर है इसलिए इसका द्वितीय सोपान तीन दिवसीय धार कॉलेज ऑडिटोरियम में 3 दिनों तक सत्र होंगे जिसमें ब्लॉग लेखक और पत्रकार आमंत्रित रहेंगे और हर सत्र में राजा भोज के जीवन पर विशेष सत्र किया जाएगा जिसमें विषय विशेषज्ञ राजा भोज पर महत्वपूर्ण जानकारी देंगे । आयोजन की एक पूर्व 21 जनवरी को राजा भोज की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया जाएगा । इस आयोजन को धार नगरी में आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि जिस प्रकार नालंदा तक्षशिला के बारे में पूरी दुनिया जानती है लेकिन राजा भोज की जानकारी सही से समाज और विश्व को नहीं है ,मुख्य फोकस यही रहेगा किसके माध्यम से राजा भोज के महान कार्यों के बारे में समाज को जानकारी देना है और उनके प्रतिष्ठा को पुनः स्थापित करना है ।

-वहीं संयोजक ने कहा कि इस तीन दिवसीय नर्मदा साहित्य मंथन में भोजशाला के संबंध में कोई विशेष सत्र नहीं रखा गया लेकिन कार्यक्रम में वाग्देवी मां की प्रतिमा मंच पर जरूर स्थापित की जाएगी कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर उत्तराखंड के राज्यपाल जे एन जनरल गुरमीत सिंह वरिष्ठ साहित्यकार कुसुमलता केड़िया सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे ।

Exit mobile version