नारकोटिक विभाग द्वारा नशीली दवाईयो की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों पर पुलिस लगातार कार्रवाई करती हुई नजर आ रही है और इसी तारतम्य में नारकोटिक विभाग द्वारा दो व्यक्तियों के पास से भारी मात्रा में अल्फाजोलाम नशीली दवाइयां जप्त कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है….।

वियो दरअसल इंदौर के नारकोटिक विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के मध्य सपना संगीता रोड पर एक युवक हथेली में 370 अल्फाजोलम कि नशेड़ी टेबलेट लेकर किसी को बेचने के लिए खड़ा हुआ है सूचना के आधार पर नारकोटिक विभाग द्वारा घेराबंदी करते हुए इबादत खान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से टेबलेट जब तक की गई और पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह टेबलेट हुआ हरदा के रहने वाले राजकुमार नामक व्यक्ति से लेकर आया है जिस पर से पुलिस ने हरदा में भी दबिश देते हुए राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है और अब दोनों ही आरोपियों से कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है कि यह नशीली टेबलेट का वह किस को बेचने आए थे और इतनी मात्रा में टेबलेट उन्हें कौन सप्लाई करता है ताकि इस नशीली दवाई की चेन को तोड़ा जा सके

बता दें पिछले दिनों इन्हीं नशीली दवाओं के प्रयोग के कारण युवाओं द्वारा कई गंभीर अपराधों को अंजाम दिया गया था जिसमें हत्या लूटपाट जैसी बड़ी वारदातें शामिल हैं और इन्हीं वारदातों को रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा लगातार नशीली पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत नारकोटिक विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है

Exit mobile version