युवक को प्यार करना पड़ा भारी, युवती के परिजनों ने दिखाई बर्बरता, पिता पर मामला दर्ज,

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में एक युवती के पूर्व प्रेम को युवती के परिवार के लोगों ने पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया है। युवती के परिवार वालों ने युवक को बुलाकर उसकी इतनी पिटाई कर दी। कि युवक के शरीर पर जख्म के निशान उसके साथ हुई बर्बरता की गवाही दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

एसीपी जयंत राठौर के मुताबिक, लॉजिस्टिक कंपनी के कर्मचारी अभिजीत ने अपनी पूर्व प्रेमिका के पिता और उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह इंदौर की एक युवती से प्रेम करता था, जिसे वर्ष 2022 में ही युवक द्वारा बातचीत करना बंद कर दी गई। लेकिन, देर रात लड़की के पिता रामचंद्र शिंदे, नरेंद्र शिंदे, राहुल व साहिल राय द्वारा लड़के को बातचीत करने के लिए बुलाया गया। उसके बाद दस्तूर गार्डन के पीछे खाली मैदान में ले जाकर उसको बुरी तरह पिटा गया।

Exit mobile version