नाबालिग के शव की शिनाख्त,पीथमपुर की रहने वाली थी बच्ची,जांच में जुटी पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र में पीथमपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की लाश इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र में मिली, इस पूरे मामले में पुलिस ने काफी बारीकी से जांच पड़ताल कर परिजनों को तलाशा तो वही युवती का पोस्टमार्टम भी करवाया गया जिसको लेकर कई तरह की आशंका व्यक्त की जा रही है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुरानी मामला इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र का है तकरीबन 2 दिन पहले एक युवती की लाश मिली थी जैसे ही पूरे मामले की जानकारी शिप्रा पुलिस को लगी शिप्रा पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के हेमा हॉस्पिटल में पहुंचाया तो वहीं परिजनों की तलाश शुरू की इसी दौरान जानकारी लगी की युति पीथमपुर की रहने वाली है और तकरीबन 4 दिन पहले अपने घर से गायब थी जिसकी गुमशुदगी पिथमपुर के एक थाने पर परिजनों ने दर्ज करवाई है वही पुलिस ने इस पूरे मामले में परिजनों को तलाशने के बाद पूरे मामले की जानकारी दी तो परिजनों ने कई तरह की आशंका व्यक्त की है वही बताया जा रहा है कि माहिती का रेप हुआ और उसके बाद उसकी हत्या कर शिप्रा थाना क्षेत्र में लाश को ठिकाने लगा दिया फ़िलहाल पूरे ही मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरे मामले में पुलिस आगे खुलासे करने की बात कर रही है तो वहीं पूरे ही मामले में पुलिस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की भी तलाश में जुटी हुई है फ़िलहाल घटनास्थल के आसपास के साथ ही हाईवे पर लगे सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कही जा रही है।

Exit mobile version