डकैती की योजना के पहले 5 कुख्यात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एमआईजी थाना पुलिस ने कुख्यात बदमाशों को डकैती की योजना बनाने के पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से देसी कट्टा,धारदार खटकेदार चाकू , टामी, सब्बल जप्त किया है।
वीओ : दरअसल शहर में बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए पुलिस लगातार बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया हैं। इसी के चलते पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुख्यात बदमाश निखिल उर्फ सन्नी पाल, सूरज, गोविन्द, प्रशांत, आकाश उर्फ भोला क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे हैं जिसके चलते पुलिस ने अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि शहर में अपराध का ग्राफ बढ़ता देख आला अधिकारियों द्वारा थाना अधिकारियों को बदमाशों की धरपकड़ के निर्देश दिए पुलिस इसी के चलते लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय कर बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजने का प्रयास कर रही है।

Exit mobile version