मोबाइल लूटने वाला आरोपित गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में मोबाइल लूटने वाले आरोपित सतीश संगपाल निवासी ऋषि पैलेस को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, एक अगस्त को फरियादी ओजस्विनी शक्तावत परस्पर नगर सर्विस रोड से कालेज जा रहा था, तभी बदमाश मोबाइल लूट कर फरार हो गया था।
50 सीसीटीवी कैमरे खंगाले
थाना प्रभारी अन्नपूर्णा संजू कामले ने टीम गठित की और करीब 50 सीसीटीवी कैमरे देखे। इसके बाद सूचना के आधार पर दशहरा मैदान से आरोपित को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपित से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version