दोस्तों से मिलाने के बहाने बुलाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आरोपित ने पीड़िता से कहा कि स्कूल के कुछ दोस्त मिलने आ रहे है, वह उसे दोस्त के कमरे पर ले गया और दुष्कर्म किया। घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

भंवरकुआं थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित आदित्य पुत्र शैलेन्द्र सिंह ठाकुर (18) को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आदित्य ने मुझे बताया कि स्कूल के कुछ दोस्त मिल रहे हैं, इस पर वह भंवरकुआं चौराहे आ गई। यहां से आदित्य उसे स्कूटी पर बैठाकर गणेश विहार स्थित दोस्त के कमरे में ले गया, कहने लगा यहां सभी दोस्त आ रहे हैं। इसके बाद मर्जी के विरुद्ध गलत काम किया। आदित्य ने धमकाया कि अगर यह बात किसी को बताई तो जान मार दूंगा। मामले में पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version