महिला सुसाइड मामले में ससुराल जनों के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी परिजन ने पति और ससुराल वालों पर कई आरोप लगाए थे जो उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे जिसके चलते महिला ने यह कदम उठाया था फिलहाल जांच के बाद पुलिस ने पति और ससुराल जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहा पिछले दिनों माया बाथवी नामक महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली थी पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया था और जांच शुरू की थी जांच में महिला के परिजन से बयान लिए गए जिन्होंने ससुराल जन पर कई आरोप लगाए और पूरे मामले की जांच की गई जांच में यह तथ्य सामने आएगी महिला अपने पति की प्रताड़ना से परेशान थी और उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे जिसके चलते उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी फिलहाल पुलिस ने जांच के बाद पति और अन्य ससुराल जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है

Exit mobile version