यूपी के बदमाश के झांसे में आई हाईकोर्ट की वकील शादी करने का कहकर रेप किया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

यूपी के बदमाश के झांसे में आई इंदौर हाईकोर्ट की वकील: फेसबुक से दोस्ती की, शादी करने का कहकर किया दुष्कर्म उसके बाद लात-घूंसों और बेल्ट से पिटाई करने के बाद गला दबाकर जान से मारने की कोशिश कर आरोपी हुआ फरार परदेशीपुरा पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी ।

इंदौर की एक हाईकोर्ट महिला वकील ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। महिला हाई कोर्ट वकील है। और आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। महिला वकील ने आरोप लगाया कि 15 मई को आरोपी इंदौर में कोर्ट मैरिज करने पहुंचा था। लेकिन उसने मेरे साथ मारपीट कर रेप किया और फरार हो गया। चार दिन बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। तब महिला वकील ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। वही 35 वर्षीय पीड़ित महिला वकील ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उसकी पहचान फेसबुक के जरिए ध्रुव सिंह लाठी से हुई थी। उसने खुद को उप्र के कौशांबी का रहने वाला बताया। चैटिंग पर उसने अपने दो मोबाइल नंबर दिए । और मुझसे बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। लेकिन मैंने कोई बात नहीं की फिर एक दिन ध्रुव ने कहा कि मैं नोएडा शिफ्ट हो रहा हूं। वहीं अपना ऑफिस खोल रहा हूं। तुम चाहो तो मुझे जॉइन कर लो। उसका काम समझने के लिए मैंने उसे कॉल किया। इसके बाद हमारी बातें अकसर होने लगीं। फिर एक दिन उसने मुझे शादी का ऑफर दे दिया। कहा वो मुझसे शादी करना चाहता है। लेकिन मैंने इंकार कर दिया। इस दौरान हमारे बीच बातचीत लगातार होने लगी। भरोसा होने पर मैंने उससे घर का पता भी शेयर किया। पीड़ित महिला वकील ने बताया कि मेरे मना करने के ध्रुव ने मुझे मनाने की कोशिश की। लेकिन शादी के लिए दबाव नहीं डाला। फिर एक दिन मैंने उसकी इंस्टा आईडी चैक की। यहां से मुझे पता चला कि उसकी एक शादी पहले ही हो चुकी है। महिला वकील ने कहा कि जब मैंने उससे ये बात पूछी तो उसने छुपाने के बजाय मुझे असलियत बता दी। जिससे महिला वकील आरोपी ध्रुव सिंह लाठी के बहकावे में आ गई सुबह होने के बाद मैंने ध्रुव से कोर्ट चलकर शादी करने की बात कही। उसने कहा चलते हैं, पहले थोड़ा काम निपटा लूं। वह शाम को घर लौटा और बैग लेकर जाने लगा। शादी की बात की तो मुझे लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। जमीन पर पटक कर बेल्ट से मेरा गला दबा दिया। और जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद मुझसे कहा कि तेरी जैसी लड़कियों की शादी नहीं होती। मुझसे मारपीट करने के बाद वह तो चला गया मेरी तबीयत बहुत बिगड़ गई। ठीक होने पर शुक्रवार को मामले में वरिष्ठ अफसरों से शिकायत की। परदेशी पुरा पुलिस ने इस मामले

Exit mobile version