कंपनी में काम करने वाले युवक ने कंपनी को लाखों रुपए का चूना लगाकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में लगातार धोखाधड़ी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का सामने आया जहां कंपनी में काम करने वाले युवक नहीं कंपनी को लाखों रुपए का चूना लगाकर फरार हो गया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू

दरअसल पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा इलाके का है जहां कलेक्शन एजेंट के खिलाफ कंपनी में धोखाधड़ी की धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है आरोपी उसी की कंपनी में बरसों से काम कर रहा था जहां मालिक ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है महेश चौहान के अनुसार फरियादी जीतेंद्र कुमार नियमा की पोलोग्राउंड इंडस्ट्रीज एरिया में श्रीनाथ पाइप एजेंसी नाम से एक फैक्ट्री है यहां कई सालों से संजय जाधव कैलाश चंद्र यादव जो कि काम करता है और कलेक्शन एजेंट के रूप में वह काम करता था कंपनी के कई कस्टमर उन्हें माल भेजते हैं उसका पैसा इकट्ठा करने की जवाबदारी संजय जाधव का रहती है संजय लगातार 5 सालों से नगद पैसे में हेराफेरी कर रहा था वह बाजार से पैसा कलेक्ट करता था और अपने खाते में डाल लेता था ऐसे ही फरियादी को इस बात का पता चला फरियादी ने थाने पहुंचकर संजय के खिलाफ धोखाधड़ी और विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है वही पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है

Exit mobile version