संयोगितागंज पुलिस ने महिला के साथ अवैध वसूली करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपी द्वारा महिला से अवैध वसूली के लिए धमकाया जा रहा था नहीं देने पर उसके साथ मारपीट भी की गई थी पकड़े गए आरोपी पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।
मामला संयोगितागंज थाना क्षेत्र का है जहां एक महिला फरियादी द्वारा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि क्षेत्र का मुकेश नामक बदमाश उसे आए दिन अवैध वसूली के लिए धमकाता है और उसके द्वारा उसके साथ मारपीट भी की गई है पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए आरोपी मुकेश को गिरफ्तार किया है और उस पर वैधानिक कार्यवाही की है पकड़े गए बदमाश पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं बदमाश पर पूर्व में भी बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई थी जिसका उसने उल्लंघन किया था उस पर भी पृथक से कार्रवाई की जा रही है।
