इंदौर में छात्रों के बैंक में खाता खोलने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है आरोपी कई महीनों से फरार चल रहा था फिलहाल पुलिस पकड़ाई आरोपी से पूरे मामले में पूछताछ में जुटी हुई है…।
दरअसल इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित महालक्ष्मी नगर की फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर रहते हुए विक्रांत ग्रुप इंस्टीट्यूट के 1526 छात्रों के बैंक खाते खुलवाने के नाम पर 14 लाख 44 हजार ₹50 हजार अपने निजी खाते में डलवा लिए गए और बैंक के डिप्टी मैनेजर के पद का दुरुपयोग करते हुए अपराधिक घटना को अंजाम दिया गया था इस पूरे मामले में कई महीनों से फरार चल रहे आशीष पालीवाल निवासी सुविधि नगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले में अब पूछताछ की जा रही है बता दे पूरे मामले में छात्रों की शिकायत के आधार पर लसूड़िया थाने में आरोपी के विरुद्ध 420 सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया गया था और तभी से आरोपी फरार चल रहा था..
