महिला का मोबाइल छीनकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में आए दिन मोबाइल लूट और चैन स्नैचिंग की वारदातों सामने आ रही है जहां पर 16 जुलाई दोपहर को 11:30 बजे एक एक्टिवा सवार एक युवती के हाथ से आरोपी द्वारा मोबाइल छीनकर बदमाश फरार हो गए थे जहां पर पुलिस की तत्परता से महज कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार किया है,

डीसीपी मनीष अग्रवाल के अनुसार 16 जुलाई को दोपहर 11:30 बजे के करीब एक एक्टिवा सवार बदमाश द्वारा मोबाइल सिलने की वारदात को अंजाम दिया. युवती ने थाने पर जाकर जब शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने इलाके में सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन इलाके में किसी प्रकार के कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिले तभी पुलिस द्वारा इलाके में जब घेराबंदी की गई तो बिना नंबर की एक टीवीएस स्कूटी फरियादियों ने पुलिस को बताया था जहां पर घटना हुई थी वहां पर बदमाश बिना नंबर की टीवीएस स्कूटर से आया हुआ था जब पुलिस ने तलाश की तो इंदौर के भागीरथपुरा पुलिस चौकी पर उसी रंग और गाड़ी को देखा गया जहां पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जय उर्फ जयंत खंडारे उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया है आरोपी के पुराने अपराधियों को तलाश किया जा रहा है वहीं घटना में इस्तेमाल की हुई टीवीएस स्कूटी जूपिटर को भी पुलिस ने जब किया है

Exit mobile version